उप राज्यपाल ने किया निरीक्षण
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पंथा चौक स्थित आधार शिविर का दौरा किया और यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उप राज्यपाल ने तीर्थ यात्रियों और सेवा प्रदाताओं से बातचीत भी की। इससे पहले एलजी ने पंथा चौक पर यात्री निवास और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय के चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कमरों और छात्रावासों का दौरा किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों को समायोजित करने की क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया।