फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: आतंकियों का डर नहीं. देश-दुनिया को दिखाएंगे 370 के बाद का जम्मू-कश्मीर- तीर्थयात्री

Sun, 30 Jun 2024 05:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमित कुमार, जम्मू

सार

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोटरसाइकिल पर सवार होकर वेस्ट बंगाल से मिथुन मंजुदा और दिनेश चंद यह लक्ष्य लेकर पहुंचे हैं। वे बालटाल से पहले जत्थे के साथ पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। भोले के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। इन्हीं में कुछ ऐसे हैं, जो बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ देश-दुनिया को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए बदलाव को दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोटरसाइकिल पर सवार होकर वेस्ट बंगाल से मिथुन मंजुदा और दिनेश चंद यह लक्ष्य लेकर पहुंचे हैं। वे बालटाल से पहले जत्थे के साथ पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे।

आधार शिविर भगवती नगर में जत्थे की रवानगी के दौरान सबसे आगे मोटरसाइकिल पर सवार मिथुन और दिनेश सबके लिए आकर्षण का केंद्र बने थे। 

अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर
मिथुन ने बताया कि अपनी आधुनिक सुविधाओं से लैस बाइक से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी घर से जुड़े हैं। उनकी हेलमेट में अत्याधुनिक कैमरा लगा है, जो यात्रा की गतिविधियों के साथ जम्मू-कश्मीर के सौंदर्य और बदलाव को कैद कर रहा है।

 बाइक में नेविगेशन प्रणाली लगी है, जिससे सारी गतिविधियों की जानकारी उनके परिवार के सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से मिल रही है। मिथुन ने बताया कि वह लगातार दूसरे साल बाइक पर पहुंचे हैं, पिछले साल दो बाइक थीं। 

उन्होंने बाइक से ही यात्रा के सफर को चुना, ताकि देश-दुनिया को जम्मू-कश्मीर में आए बदलाव के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बता सकें। हम कभी जम्मू-कश्मीर को सिर्फ आतंकवाद से जोड़कर देखते और सुनते थे, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। 

सुरक्षित माहौल में हम गर्मजोशी के स्वागत के साथ बाबा बर्फानी की यात्रा कर रहे हैं और यह यात्रा आतंकवाद का गढ़ रहे कश्मीर में हो रही है। हमें उम्मीद है कि आगामी वर्षों में जम्मू कश्मीर में रिकाॅर्ड अमरनाथ यात्रा होगी। हम भारत का तिरंगा फहराने के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने आए हैं।
विज्ञापन

हमें आतंकवाद का डर नहीं है। बाबा बर्फानी के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद पाएंगे। भोलेनाथ विकट परिस्थितियों में भी भक्तों की लाज रखते हैं। उन्हीं की कृपा से आज जम्मू-कश्मीर के हालात अलग हैं। यह कहना था अमरनाथ यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं का। आधार शिविर भगवती नगर में श्रद्धालुओं ने तिरंगों को लहराते हुए भोले बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें