फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने दिए आदेश, लेह में ट्रांसमिशन नेटवर्क जल्द हो तैयार

Sat, 14 May 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियासत के कश्मीर संभाग तथा लेह में बिजली ढांचे की मजबूती तथा ट्रांसमिशन का नेटवर्क खड़ा करने की दिशा में रियासती सरकार ने प्रयास तेज किए हैं। इसके तहत शुक्रवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा बिजली मंत्री डा. निर्मल सिंह ने पावर ग्रिड के सीएमडी आईएस झा के साथ बैठक कर ट्रांसमिशन लाइनों को डालने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने सांबा से न्यू वानपो 220 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क, 400/200 केवी सब स्टेशन, श्रीनगर से लेह तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन, 400 केवी ट्रांसमिशन वानपो ट्रांसमिशन लाइन, 400 केवी किशनपुर डुलहस्ती ट्रांसमिशन लाइन, 200 केवी मल्टी सर्किट किशनगंगा अमरगढ़ और 220 केवी अमरगढ़ वागूरा ट्रांसमिशन लाइनों पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सांबा ग्रिड स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने के काम के अलावा सांबा से बिश्नाह तक अलग ट्रांसमिशन लाइन डालने की संभावना पर भी चर्चा की। उन्होंने पावर ग्रिड के अधिकारियों से कहा कि नई ट्रांसमिशन लाइनों पर काम तेजी से पूरा किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रिड के अधिकारियों को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करने को कहा, ताकि रियासत में किए जा रहे कार्य तय समयावधि के भीतर पूरे हो सकें। इस अवसर पर पावर ग्रिड के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें