फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर और कठुआ इलाके की पहाड़ियों पर बर्फबारी

Sun, 06 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू

सार

  • जम्मू और कश्मीर संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश
  • माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा
विज्ञापन
जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में दूसरे दिन भी इंद्रदेव मेहरबान रहे। जम्मू और कश्मीर संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि दिन के पारे में अभी खास अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन


जिला उधमपुर के पर्यटक स्थल नत्थाटाप के अलावा जुगधार, स्योजधार, शिवगढ़धार, देराटाप की चोटियों पर बर्फ गिरी है। जिला कठुआ के बनी सब डिवीजन के सुदूरवर्ती इलाकों में छत्रगलां, डग्गर, नुकनाली, डंडी गुट्टू, दोलेआं, जोडे़या, वासुनिक नाग पर बर्फबारी से पारा गिर गया है।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस बीच माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आगामी 11 और 12 मार्च को फिर से बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


राजोरी जिले के पीर पंजाल रेंज के अलावा बुद्धल, दरहाल, कोटरंका, थन्नामंडी तहसीलों के पहाड़ों पर एक से दो फुट बर्फ गिरी है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में 2.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.2 और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 3.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा दो डिग्री अधिक 12.4 और विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 5.4 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का पारा 3.6 और न्यूनतम माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह में दिन का पारा 13.4 और न्यूनतम माइनस 2.6 व कारगिल में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सबसे अधिक 30.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 19.2, बटोत में 14.4, भद्रवाह में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें