फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश जन जीवन प्रभावित

विज्ञापन
राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार की रात्रि शुरू हुई बारिश और बर्फबारी का सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। वहीं शहर व आसपास के इलाकों में शनिवार दिन भर तेज बारिश होती रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के कोटरंका, बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल मंजाकोट पहाड़ी तहसीलोें के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हुई। तहसील मुख्यालय पर बारिश का सिलसिला जारी है। उक्त तहसीलों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से जहां एक तरफ लोगों को खुश्क ठंड से निजात मिली है। वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। पहाड़ी इलाकों में बफ़ॱरबारी और मैदानों में बारिश शुरू होते ही बिजली भी गुल हो गई। पूरा दिन राजोरी शहर, आसपास के इलाकों और जिले के अन्य इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल है। लोगों को इससे भी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों व शहर में कड़ाके की ठंड ने हाल बेहाल कर दिया है। आलम ये है कि आग का सहारा लेने से भी काम नहीं चल रहा है।
उधर मौसम विभाग के अनुसार राजोरी शहर में शनिवार को राजोरी का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। जबकि रात के समय तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुंदरबनी में दिन भर होती रही हल्की बारिश
सुंदरबनी। सुंदरबनी में शुक्र वार देर रात शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह से क्षेत्र में शुरू हुई तेज बारिश दिन भर जारी रही। इससे क्षेत्र में एक बार फिर से तापमान में आई गिरावट से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। साप्ताहिक पाबंदी होने के कारण पहले से लोग घरों में बंद रहे। इस कारण इस बारिश से जनजीवन पर खास असर नहीं पड़ा। वहीं क्षेत्र में फिर बारिश शुरू होने के कारण किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। क्योंकि पहले से ही क्षेत्र में बहुत ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब अगर ज्यादा बारिश होती है तो गेहूं तथा सब्जियों की फसल वाली जमीनों में पानी भरने से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें