राजोरी। लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने कमांडिंग ऑफिसर टाउन रेजिमेंट कर्नल विशेक वालिया के साथ शनिवार को बैठक की। जिले में नागरिक-सैन्य संपर्क को मजबूत करने से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।
ढनीधर तक सड़क के मरम्मत पर भी चर्चा हुई और उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सेना के जवानों और आम जनता की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए जल्द से जल्द मरम्मत शुरू करने का निर्देश दिया। सेना के साथ जिला प्रशासन के बीच संपर्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सेना आपदा प्रबंधन, बहाली और पुनर्वास के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम के रूप में भी काम करती है और आम जनता की बेहतरी के लिए इस संपर्क को और मजबूत करने की जरूरत है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल भरत खत्री, टाउन कमांडर और एडीसी सचिन देव सिंह भी उपस्थित रहे।