फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने मंजाकोट के डेहरी रैलीयोट में लड़कियों के लिए वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया। उन्हें खेल प्रतिभा और आत्मविश्वास का स्तर हासिल करने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

मंजाकोट तहसील की डेहरी रेल्योट, मंगल नाड, डबरोट, कलाई, कटारमल, गलुठी और चमोला की कुल आठ टीमों ने इस मेगा इवेंट में जबरदस्त जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। सेना ने प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स किट, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
विजेता और उपविजेता टीमों को वॉलीबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। लगभग 300 की संख्या में मौजूद दर्शकों ने टीमों का उत्साहवर्धन किया। 31 सरपंचों व नायब सरपंचों, 29 शिक्षकों व 38 अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें