फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने हायर सकेंडरी स्कूल में चलाया पौधारोपन अभियांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। तहसील बैरीपतन के हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में पौधरोपण अभियान चलाकर ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। एडीडीसी पवन सिंह परिहार ने स्कूल परिसर में पीकन नट का पौध लगाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

इसके बाद बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा, सरपंच लोकनाथ सूदन सहित विभिन्न पंचायतों के बीस के करीब पंचों तथा सरपंचों ने पौधरोपण अभियान में शामिल होकर पौधे लगाए। रेंज अधिकारी राकेश वर्मा ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन विभाग की ओर से तो पौधरोपण अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन ऐसे भी लोगों को घरों के आसपास खाली जगहों पर पौधे लगाते रहना चाहिए। इस मौके पर बागवानी विभाग के बागवानी विकास अधिकारी अरुण शर्मा ने मयूर का पौधा दिया तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को बागवानी अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के डॉ. देवेंद्र जंडेयाल ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। वन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान का संचालन बी. मोहन दास वन संरक्षक पश्चिम मंडल तथा डीएफओ नौशेरा सुरेश मांडा की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें