राजोरी। बुद्धल थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस के अनुसार गांव के लोगों ने सूचना दी कि एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। संभवता उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर देखा और उसके उतरवा कर अस्पताल शिफ्ट किया, जहां पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उसकी पहचान मोहम्मद खुर्शीद पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। बेटे का शव देखते हुए आपा खो चुके पिता ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए मामले की जांच की मांग की है। पिता जाकिर और अन्य परिजनों ने बताया कि उनका बेटा रविवार से लापता था। उसे किसी ने मार कर पेड़ से लटकाया है। पिता ने रोते बिलखते न्याय की गुहार लगते हुए कहा कि उनका बेटा कभी आत्महत्या कर नहीं सकता। उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। पुलिस ने धारा 174 में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।