फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में युवाओं ने दी परीक्षा

Mon, 21 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को राज्य भर की तरह ही पुंछ में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में सिपाही की नौकरी पाने के लिए शारीरिक परीक्षा पास कर चुके 1889 युवाओं ने लिखित परीक्षा दी। आयोजन किया गया। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला पुलिस की तरफ  से कड़े प्रबंध किए गए  थे। एक तरफ  जहां बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों में तैनात किया गया था, वहीं परीक्षा केन्द्रों की वीडियो रिकार्डिंग की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह दस बजे से नगर स्थित डिग्री कालेज, लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल एवं लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी पुंछ जतिन्दर सिंह जोहर, डी एसपी हेडक्वाटर मुजीब उर रहमान, डीएसपी आपरेशन सीजान बट्ट, डीएसपी एमए गिरी, डीएसपी रियाज तांत्रे और एसएसओ जतन्दिर रैना की देखरेख में परीक्षा शुरू की गई। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में इंसपेक्टर और सब इंसपेक्टर रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें