इंटर जोन प्रतियोगिता के तहत मैच खेला गया
नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक के निर्देश पर डंडेसर जोन में वॉलीबाल एवं खो- खो इंटर जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-19 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 7 जोन के कुल 193 खिलाड़ी शामिल हुए।
उप प्रधानाचार्य मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी ने प्रतिभागियों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग खो-खो में डंडेसर ने सुंदरबनी जोन को 8 अंक से हराया। गर्ल्स वॉलीबाल में सुंदरबनी ने डंडेसर को 2-01 सेट्स से हराया। बालक वर्ग में डंडेसर ने कलाकोट जोन को 2-1 सेट्स से हराया। प्रतियोगिता स्थल पर मंगत राम, भरत भूषण, विक्रमजीत चौधरी, अनिल सूडान, रंजीत सिंह, रिनू बाला, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।