फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज थन्नामंडी की एनएसएस इकाई ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज थन्नामंडी की एनएसएस इकाई ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। डिग्री कॉलेज थन्नमंडी की एनएसएस इकाई ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक पहल के तहत कॉलेज परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जावेद अहमद काजी के संरक्षण में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने एनएसएस इकाई के प्रयास की सराहना की और स्वयंसेवकों को कॉलेज के साथ-साथ घर पर भी स्वच्छता गतिविधियों को करने के लिए प्रेरित किया और लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया। अभियान में लगभग 45 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया और कॉलेज परिसर की सफाई की। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर, पार्किंग और आसपास के अन्य क्षेत्रों की सफाई की। अभियान के दौरान पौधों के रखरखाव को भी ध्यान में रखा गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मोहम्मद शौकत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने किया। वहीं एनएसएस स्वयंसेवकों ने क्षेत्र के लोगों को साफ-सफाई के महत्व बारे जागरूक कर साफ सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें