फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से दुर्घटना होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। बिंभर गली से मेंढर सड़क की खस्ता हालत को लेकर मेंढर वासियों, लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस 23 किलोमीटर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क पर चलने वालों को किसी भी समय दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन

अगर चालक एहतियात बरतने में जरा सी चूक कर देगा तो बड़ी दुघर्टना हो सकती है। अगर आराम से चलें तो डेढ़ दो घंटे तक लग जाते हैं। मेंढर वासियों और इस सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को पिछले दिनों भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेशों पर खुशी हुई थी कि बिंभर गली से बलनोई तक हाईवे बनेगा। इसका नाम मेंढर के शहीद बाबू राम के नाम पर होगा। मेंढर वासियों विजय कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, युवराज सिंह, सर्वर मोहम्मद, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, और दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी हैरान हैं कि अभी तक इस सड़क पर काम शुरू क्यों नहीं किया गया है। ग्रेफ या बीआरओ सड़क की मरम्मत किए जा रहे हैं और वह भी जो बार-बार उखड़ जाती है।
राजस्व विभाग ने शिविर लगाकर बांटे प्रमाणपत्र
मेंढर। उपजिले के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को राजस्व विभाग ने तहसीलदार गौरव शर्मा की अगुवाई में शिविर लगाया गया। इसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के कैटेगरी प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की कैटेगरी फाइल तैयार करने का जिम्मा अध्यापकों को दिया गया। जिन्होंने काफी मेहनत से बच्चों की फाइलें तैयार कीं और शिविर में बच्चों के प्रमाणपत्र जारी कराए। इस तरह के शिविर लगाकर राजस्व विभाग द्वारा लोगों की काफी सहायता कर रहा है। तहसीलदार गौरव शर्मा का कहना था कि हम ऐसे शिविर लगा रहे हैं और पहाड़ी के साथ-साथ एसटी कैटेगरी के प्रमाणपत्र रिकॉर्ड देख कर जारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें