राजोेरी। पुलिस ने राजोेरी में एक वाहन में तस्करी कर लाए जा रहे आठ पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में वाहन जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह धर्मसाल थाने से एसएचओ नीरज चौधरी की निगरानी में पुलिस टीम ने एक टाटा मोबाइल वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पाया कि उसमें 8 पशु लदे मिले। इससे पहले पुलिस का नाका देखकर चालक फरार हो गया। वाहन कदमा सोलकी क्षेत्र से होते हुए भांवला से राजोेरी की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चालक की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।