फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रोकी पाकिस्तान जाने वाली बस

Tue, 07 Apr 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अजोट और मोहल्ला पुरानी पुंछ के निवासियों ने बेतार नदी पर बने पुल पर जाम लगाकर बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों के प्रदर्शन के चलते पुंछ से रावलाकोट जाने वाली बस भी फंसी रही।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बेतार नदी में आने वाली बाढ़ से लगातार भूमि का कटाव हो रहा है। इससे करीब पांच हजार लोग प्रभावित हैं। सैकड़ों कनाल भूमि बर्बाद हो रही है। विभाग ने भूमि का कटाव रोकने के लिए एक भी क्रेट नहीं लगाया है।

सुबह दस बजे ही नदी पर बने पुल पर दर्जनों लोग मोहम्मद रशीद, मोहम्मद आजम, रविंद्र कुमार, सुनील शर्मा की अगुवाई में एकत्र हो गए थे। यहां उन्होंने सड़क पर पत्थर रख दिए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष खत्म होने तक विभाग ने करोड़ों रुपये के बिल बाढ़ नियंत्रण के नाम पर जारी करवा लिए, लेकिन बेतार नदी के आसपास बाढ़ से होने वाली भूमि के कटाव को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से बाढ़ नियंत्रण के नाम पर विभाग द्वारा खर्च किए गए पैसों की जांच करवाने की मांग की। जाम की खबर पाकर एसएचओ जतिंदर रैना और तहसीलदार नवीद अकील मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें