फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी को हरा राजोरी बना फुटबॉल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा ब्रिगेड के तत्वावधान में झांगड़ में करवाए गए इंटर तहसील फुटबॉल टूर्नामेंट में राजोरी की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चार दिवसीय टूर्नामेंट में नौशेरा, राजोरी, थानामंडी, सुंदरबनी, किला दराल, मंजाकोट और बेरी पट्टन की टीमों ने दमखम दिखाया। इसमें जिले के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला राजोरी और सुंदरबनी की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

राजोरी ने सुंदरबनी को 5-1 से हराकर जीत हासिल की। राजौरी की टीम ने एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता, उपविजेता टीम को 75 हजार और तीसरे स्थान पर रही नौशेरा की टीम को पचास हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें