फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथ बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने बुद्धल और जरान वाली गली में रविवार को बाल दिवस पर कार्यक्रम करवाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके जन्मदिवस पर याद किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए देशभक्ति फिल्म सत्र और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। पाठ्य सामग्री के साथ मिठाई भी बांटी गई। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और देशभक्ति ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। नियमित आधार पर आयोजित होने वाले इस तरह के आयोजन भारतीय सेना की ओर से स्थानीय आबादी और सेना के बीच बंधन को मजबूत करने के लिए अथक प्रयासों का प्रमाण हैं। संवाद
विज्ञापन

-------
सुंदरबनी में पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित
सुंदरबनी। सुंदरबनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम करवाकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रतन पंडित ज्वाहर लाल नेहरू को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में करवाए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान नैंन चंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कहा कि भारत पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी, जिसके बाद देश विकास की राह पर चलना शुरू हुआ। मौके पर मास्टर द्वारिका नाथ, जोगिंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, योग राज शर्मा, वेद प्रकाश सूदन, सर्वजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें