पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि युवक की मौत के पीछे का कारण पता चल सके। उसके कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
जम्मू संभाग में राजोरी जिले के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत केवल तररण गांव में शनिवार रात करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सब इंस्पेक्टर के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुद्धल पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार के बेटे केमिस्ट ताहिर डार (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार शाम को रोज की तरह ताहिर अपनी मेडिकल शॉप बंद कर घर गए और थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उन्हें बुद्धल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है।