फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते बाद राजोरी में 4 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में फिर से कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने लगे हैं। सोमवार को करीब दो सप्ताह बाद चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें तीन स्थानीय और जिले के बाहर से आया एक बीएसएफ कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या अब 11 पहुंच गई है। दो मरीज जीएमसी राजोरी में भर्ती हैं। एक संक्रमित मरीज सेना के अस्पताल और आठ मरीज होम आइसोलेट हैं। सोमवार को आए चार संक्रमित मामलों में में एक आश्चर्यजनक बात देखी गई है कि दो मरीज 38 और 35 आयु वर्ग के हैं और उनको अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं लगी है। बिना टीकाकरण के दो लोगो के पॉजिटिव पाए जाने से जिला स्वास्थ्य विभाग के 18-45 आयु वर्ग में पहली खुराक के लिए 100 प्रतिशत टीकाकरण के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को जिले में 18 से अधिक आयु वर्ग में 2401 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिनमें से 53 को पहली डोज और 2348 को दूसरी डोज दी गई हैं। अब तक जिले में 8,12,982 का कोविड टीकाकरण किया गया है।
उधर, जांच टीमों ने रविवार को कोविड एसओपी का उल्लंघन करने पर 17,920 रुपये का जुर्माना वसूला है। एक अप्रैल से लेकर अब तक 62,75,504 रुपये का जुर्माना वसूला जा चूका है। प्रवर्तन अधिकारियों ने लोगों से अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लेने के अलावा मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें