फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में नदी में नहाते दो मजदूरों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के दलोगड़ा इलाके में वीरवार शाम को पुंछ के दो मजदूरों की मुनव्वर नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान तारिक हुसैन पुत्र सईद मोहम्मद निवासी चालास जिला पुंछ और मोहम्मद इमरान पुत्र बाग हुसैन निवासी मंडी जिला पुंछ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों दलोगड़ा इलाके में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहे थे। वीरवार शाम को अपना काम खत्म करने के बाद मुनव्वर नदी में नहाने गए थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से दोनों नदी में डूब गए और मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद राजोेरी पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को लेकर बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से निकाला। दोनों मज़दूरों के शवों को जीएमसी राजोेरी के शवगृह में रखा है। दोनों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार के हवाले किया जाएगा।








राजोरी मे ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत


राजोरी। जिले के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले फली इलाके में वीरवार शाम को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में राहगीर बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फर हुसैन शाह (75) फली इलाके में सड़क किनारे पैदल घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। बुजुर्ग को लोगों ने बुद्धल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें