सुंदरबनी। सुंदरबनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में वीरवार सुबह हुई बूंदाबांदी व बारिश से कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि बारिश व बूंदाबांदी से फसलों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
गेहूं की तैयार फसल को नुकसान हो सकता है, क्योंकि अब फसलों की कटाई का काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह बारिश 20 दिन पहले हो जाती तो गेहूं की पैदावार में काफी बढ़ोतरी हो सकती थी। अब अगर बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। संवाद