फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में तहसीलदार का पद खाली होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। दो माह से तहसीलदार का पद खाली होने से परेशान पंच-सरपंचों ने बीडीसी सुंदरबनी अरुण शर्मा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि सुंदरबनी में तहसीलदार के नहीं होने से लोगों को राजस्व विभाग से संबंधित काम रूके हुए हैं।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन अरुण शर्मा ने कहा कि तहसीलदार के पास सुंदरबनी के साथ-साथ दो अन्य तहसीलों बैरीपतन तथा स्योट का भी अतिरिक्त चार्ज होने से न सिर्फ सुंदरबनी बल्कि तहसीलदार बैरीपतन तथा स्योट के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय इन सभी तहसीलों का अतिरिक्त कार्यभार तहसीलदार त्रियाठ को सौंपा हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस समय कई युवाओं को नौकरी के लिए और कई को उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करना है, लेकिन सुंदरबनी में दो माह से तहसीलदार के नहीं होने के कारण सभी परेशान हैं। मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा सुंदरबनी में एक-दो दिनों के अंदर तहसीलदार की नियुक्ति नहीं की जाती, तो लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें