भाजपा का तीन दिवसिय प्रशक्षिण शिविर संपन्न
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। गांव धारपुर बरनाडा में भाजपा नौशेरा कार्यकारिणी की ओर से शुरू किया गया प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। 14 से 16 मई तक चले शिविर में काफी संख्या में पदाधिकारियों ने शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने का संकल्प लिया।
शिविर समापन पर सांसद जुगल किशोर शर्मा तथा पूर्व एमएलसी ने शामिल होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सांसद ने कहा कि सभी लोग घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के संबंध में लोगाें को जागरूक करें और नए सदस्य बनाएं। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य करके चहुंमुखी विकास कर रही है। संवाद