सुंदरबनी। डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने शनिवार को उपजिला अस्पताल का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। डीडीसी ने बीएमओं डॉ. मंजूर हुसैन के साथ बैठक कर अस्पताल में मरीजों को आ रही परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीडीसी ने बीएमओ से अस्पताल में डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ की कमी होने की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपजिला अस्पताल में न सिर्फ सुंदरबनी बल्कि इसके साथ लगते अखनूर, कालाकोट तथा रियासी से भी काफी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन यहां डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बीएमओ से कहा कि गर्मी आ रही है और अस्पताल की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अस्पताल में डॉक्टरों तथा स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि उपजिला अस्पताल में स्टाफ की कमी को दूर कर लोगों की परेशानियों को दूर किया जाए।