सुंदरबनी। डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने पहाड़ी क्षेत्र के गांव मरचौला का शुक्रवार को दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। डीडीसी के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी तथा सड़क नहीं होने की परेशानियां बताईं।
डीडीसी ने आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वह हर गांव में पहुंचकर लोगों की परेशानियों का जायजा ले रहे हैं। ताकि आने वाले समय लोगों की समस्याओं को हल किया जा सके। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान बाल कृष्ण शर्मा ने भी लोगों को आश्वस्त किया। संवाद