सुंदरबनी। ग्रामीण विकास काउंसिल की ओर से विकास कार्यों पर विचार-विमर्श के लिए सोमवार को एक बैठक डाक बंगले में हुई। काउंसिल चेयरमैन अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खंड विकास की सभी 17 पंचायतों के सरपंचों ने शामिल होकर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
इसमें मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। बीडीसी चेयरमैन अरुण शर्मा ने कहा कि वह सरपंच पंचायत में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखें। सरकार की हर योजना का हर व्यक्ति को लाभ मिले। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों तथा अधिकारियों से बैक टू विलेज तथा पंचायतों में ग्राम सभा के दौरान जितने भी विकास कार्य प्लान में रखे गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि पंचायत प्रतिनिधियों की तरफ से कोई शिकायत न आए। संवाद