फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सुंदरबनी ठंडापानी पंचायत के लोगों की समस्यांए सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने रविवार को पंचायत ठंडापानी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर आसपास की पंचायत के सरपंचों पंचों ने डीडीसी की विकास कार्यों में आ रही परेशानियों के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद डीडीसी ने सरपंचों-पंचों से कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पंचायतों के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है।
विज्ञापन

इससे हर पंचायत का एक समान विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं का हर नागरिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरपंचों की बनती है। इसलिए सरपंचों-पंचों को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करके उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए। इस मौके पर सरपंच प्रेम शर्मा ने भी पंचायतों के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनका लाभ लेने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें