फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप राज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से टेलीफोन पर बात की। उनसे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें विशेष रूप से राजोेरी और पुंछ के सीमावर्ती जिले शामिल रहे।
विज्ञापन

गुप्ता ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि राजोेरी और पुंछ के एलओसी के लिए दूसरी रक्षा लाइन को मंजूरी दें। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार पैदल ही एलओसी का दौरा किया और देखा कि कई अंतराल, नालियां, नदियां हैं जहां से घुसपैठिए हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। रक्षा मंत्री होने के नाते उनसे अनुरोध है कि नियंत्रण रेखा से सटे जिलों के युवाओं को विशेष रूप से अर्धसैनिक बलों, सेना और एसपीओ में भर्ती किया जाए। यहां के युवा अच्छी तरह से शिक्षित हैं और वर्षों से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि एलओसी में बंकर निर्माण को फिर से शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें