फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धल मायग्रांट परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन राजोरी की ओर से कोई प्रयास नहीं;

विज्ञापन
भाजपा ने मांग किया मासिक भत्ता, बुद्धल प्रवासी परिवारों को मिले मुफ्त राशन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा नेता और युवा इकाई के प्रवक्ता मंजूर अहमद नाइक ने बुद्धल के विभिन्न मुद्दों और शिकायतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्धल शरणार्थी परिवार 15 वर्ष से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए इन परिवारों को न्याय न मिलना बहुत दु:खद बताया है।
विज्ञापन

मंजूर नाइक ने कहा कि उन्होंने युवा मोर्चा की टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में इस कमजोर वर्ग की सामाजिक आर्थिक चिंताओं को उजागर करने की कोशिश की, ताकि इन परिवारों को पर्याप्त राहत और पुनर्वास मिले सके। दुख की बात है कि प्रशासन इस दिशा में विफल है। उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर, 2005 को बुद्धल के डंडोत, धार और मोरा गब्बर में उग्रवादियों ने एक भीषण हमले में चार परिवारों के दस हिंदुओं का गला रेत दिया था। उसके बाद करीब 19 परिवार आतंकवादियों के जान से मारने की धमकी के बाद इन गांवों से भाग गए थे, और बुद्धल में शरण ली थी। यह परिवार तब से पुलिस स्टेशन बुद्धल के पास कृषि विभाग के दो क्वार्टर में रह रहे हैं। भाजपा नेता ने उन परिवारोें के लिए मासिक भत्ता और मुफ्त राशन की मांग की। साथ तत्काल उन्हें न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें