राजोरी के एक रूकूल में वद्यार्थयों के स्वास्थ्य की जांच करते कर्मचारी।
राजोरी। जिले में आठ छात्रों समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन आठ छात्रों में संक्रमण पाएं गए हैं वह सुंदबरनी से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बाकी विद्यार्थियों की जांच शुरू कर दी है।
कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में काफी दिनों बाद शनिवार को एकदम से उछाल देखा गया जब 6 नए पॉजिटिव मामले सामने आए जिनमें से दोे मामले सिंप्टोमेटिक पाए गए है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 6 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है उन में से 2 मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए है, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी राजोेरी में भर्ती किया गया है जबकि अन्य 4 को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। जो 6 नए पॉजिटिव मामले सामने आये है, उन मे से जिले के मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 3, कालाकोट, कंडी और दरहाल ब्लॉक से 1, 1 व्यक्ति को कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है। उधर जिले भर के विभिन्न इलाकों में लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन और संपलिंग का सिलसिला भी जोरो से जारी है।
संस्कृत महाविद्यालय सुंदरबनी के आठ छात्र कोरोना संक्रमित
सुंदरबनी। उपजिला में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्र में एक माह से पूरी तरह से कोरोना मुक्त रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से आठ छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। शुक्रवार बाद दोपहर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम द्वारा गुरुगंग देव विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे छात्रों के कोविड-19 टेस्ट किए, जिसमें आठ छात्र संक्रमित पाए गए। जिन्हें तत्काल ही अन्य छात्रों से अलग कर लिया गया। इस संबंध में बीएमओ डॉ. मंजूर हुसैन का कहना है कि हॉस्टल में रह रहे यह छात्र काफी समय से यहीं रह रहे थे। इनकी कहीं से भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। न ही इनमें से किसी में भी किसी प्रकार की खांसी जुकाम या बुखार की शिकायत रही है। फिर भी कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले छात्रों को अन्य छात्रों से अलग करके स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है।