सुंदरबनी। डीडीसी सदस्य ने सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के संबंध में जागरूक करने के लिए पंचायत हथल बी को दौरा किया। लोगों को योजना के संबंध में जागरूक किया। लोगों को पेश आ रही बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं की भी जानकारी ली।
डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा तथा बीडीसी अध्यक्ष स्योट बालकृष्ण शर्मा को साथ लेकर पंचायत हथल बी का दौरा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि गरीब किसानों को इस योजना का लाभ लेकर राशन डिपु से राशन लेना चाहिए। उन्होंने गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब योजना के लिए तैयार थैलों का वितरण किया। इस मौके पर सरपंच पंचायत हथल बी बालकृष्ण शर्मा तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जिला प्रभारी अनिल खजूरिया भी उनके साथ रहे। इस दौरान लोगों ने उन्हें बिजली पानी तथा सड़क की परेशानियों को दूर करने की भी गुहार लगाई। संवाद