फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने नौशेरा में केंद्र सरकार को सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
नॉशेरा की वीरभूमि पर दस्तक दी आम आदमी पार्टी ने ।
विज्ञापन
नौशेरा। दिल्ली में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी ने बुधवार को नौशेरा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर क्षेत्र में अपनी दावेदारी का ऐलान किया है। इस दौरान आप नेताओं ने अपना एजेंडा मीडिया को बताया। साथ ही भाजपा समेत प्रदेश में रह चुकी सभी सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में जम्मू-पुंछ में आप के लोकसभा प्रधान अमित कपूर ने कहा कि आज तक की सरकारें केवल गरीबों के नाम पर राजनीति करती आई हैं, लेकिन गरीबी हटाने के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। मौजूदा सरकार भी देश को विश्व गुरु बनाने से लेकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा कर रही थी। और, आज देश की 80 करोड़ जनता को पांच किलो राशन देखकर उनकी मजबूरी का मजाक उड़ा रही है। इसके इतर आम आदमी पार्टी अब भी विकास, जन कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करती है।
अमित ने कहा कि जम्मू के लोग ईमानदार और देशभक्त हैं। लेकिन, दुर्भाग्य की बात यह है कि आज तक की सरकारें इनके साथ केवल धोखा ही करती आई हैं। चाहे कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या भाजपा हो। सब ने जम्मू वासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन, आम आदमी पार्टी वादा करती है कि सत्ता में आने के बाद जम्मू वासियों के सभी मुद्दों का सबसे पहले समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रेस वार्ता में आप के वरिष्ठ सदस्य अजय डोगरा, रमेश चौधरी सरपंच पंचायत ढींग, पंच राम प्रकाश, रविंदर कुमार, रामदास शर्मा, केवल कश्यप, सोहन लाल, राज सागर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें