फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा: हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट लंबेड़ी की एक गश्ती दल ने बगनोटी क्षेत्र में जांच के दौरान वार्ड नंबर छह निवासी मुकेश कुमार उर्फ बिल्लू को पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 20520 रुपये भी मिले। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नौशेरा में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी राजौरी मोहम्मद असलम की देखरेख में एडिशनल एसपी नौशेरा अमित वर्मा की देखरेख में पीएसआई विशाल, एसएचओ नौशेरा इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया और एसडीपीओ नौशेरा तुसिफ अहमद के विशेष प्रयास से आरोपी को पकड़ा गया। बताया जाता है कि आरोपी कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत 2017 से 2021 तक जिला जेल श्रीनगर में भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें