राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने रविवार को होने वाली जेकेएसएसबी एसआई परीक्षा के सुचारु संचालन की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों, अधीक्षकों और उपाधीक्षकों की बैठक की।
उपायुक्त ने यातायात प्रबंधन योजना, परीक्षा केंद्रों, शौचालयों की सफाई, परीक्षा केंद्रों में निर्बाध बिजली और पानी की व्यवस्था, ओएमआर पैकिंग प्रक्रिया, आवास सुविधा, वाहनों की व्यवस्था, रसीद के लिए जनशक्ति, परीक्षा सामग्री, स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। बैठक में पूर्व परीक्षा और परीक्षा दिवस की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
बैठक में यह भी बताया गया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, डिजिटल घड़ियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर बॉल-पेन (नीला / काला), प्रवेश पत्र और पहचान प्रमाण ले जाने की अनुमति होगी। बैठक के दौरान, डीडीसी ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की, जिसमें संबंधित अधिकारी ने अध्यक्ष को बताया कि सभी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।