राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने नगर परिषद की बहुमंजिला कार पार्किंग परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को अधिकारियों और डिजाइन ठेकेदार की बैठक बुलाई। बैठक में शहर के बीच पुराने बस स्टैंड पर बनने जा रही बहुमंजिला कार पार्किंग भवन के डिजाइनिंग ढांचे की समीक्षा की।
इमारत जी +8 संरचना है, जिसमें 180 कार की पार्किंग क्षमता है। उपायुक्त ने डिजाइन पर संतोष व्यक्त किया और आईआईटी जैसे किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान से डिजाइन की जांच करने को कहा। यह भी अवगत कराया गया कि निर्माण स्थल का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और भूमि निर्माण के लिए उपयुक्त है। बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसई पीडब्ल्यूडी निसार हुसैन, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजोेरी मकबूल हुसैन, ईओ एमसी मोहम्मद याकूब और डिजाइन ठेकेदार उपस्थित रहे। संवाद