फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी में कोयला जलाकर सोई बुजुर्ग की दम घुटने से मौत, बेटा-बहू समेत छह जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सर्दी से बचन के लिए अंगीठी में कोयला जलाकर सोए परिवार की बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत हो गई। इस महिला का बेटा, बहू समेत परिवार के छह अन्य सदस्यों की हालत भी नाजुक है, जिन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजोरी के पोठा गांव में एक परिवार के सदस्य वीरवार की रात ठंड से बचने के लिए अंगीठी में कोयला जलाकर सो गए। इससे निकली गैस से सभी बेहोश हो गए। इसी दौरान 80 वर्षीय दुर्गी देवी पत्नी करतार सिंह की दम घुटने से मौत हो गई। दुर्गी देवी का 57 वर्षीय बेटा प्रीतम सिंह, 50 वर्षीय नीलम देवी पत्नी प्रीतम सिंह, 18 वर्षीय रोशी देवी पुत्री प्रीतम सिंह, जसबीर कुमार पुद्घ प्रीतम सिंह, 9 वर्षीय बेटी पालकी देवी और 4 वर्षीय राघव सिंह गंभीर हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने परिवार सदस्यों को बेहोशी की हालत में स्वास्थ्य केंद्र कालाकोट पहुंचाया जहां से सभी को उप-जिला अस्पताल सुंदरबनी में लाया गया। यहां बुजुर्ग दुर्गी देवी की मौत हो गई। परिवार के छह अन्य सदस्यों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें