फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में पेट्रोल पंपों, ढाबों पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंडी स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने सुविधाओं को सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को डीसी विकास कुंडल के निर्देश पर फूड सप्लाई विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर आरिफ लोन ने शहर व आसपास के सभी पेट्रोल पंपों और होटलों-ढाबों की जांच की।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपोें की जांच करने पर पाया कि कुछ पंपों पर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यात्रियों के लिए शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं थी। इस पर एडी ने पेट्रोल पंप के मालिकों को जल्द शौचालय सुविधा व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। होटलों व ढाबों के मालिकों को निर्देश दिए कि साफ-सुथरा व ताजा खाना ही रखें। किसी प्रकार की मिलावट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें