फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आंबेडकर पार्क में लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा के तहत भाजपा ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गारू सनेही ने कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर पार्क और आसपास में पौधे लगाए। इस दौरान उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

पार्क के आसपास कई स्थानों पर छाया वाले व फलदार पौधे भी लगाए। डा.ॅ गारू ने कहा कि सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़-पौधे न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं, बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं, जिससे ताजगी मिलती है।
विज्ञापन

इन दिनों वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से प्रदूषण बहुत निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें