फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर घुसपैठ: राजोरी में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पाक करेंसी भी बरामद

Fri, 29 Apr 2022 12:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में एलओसी के पास से सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी नोटों के अलावा एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास से भारतीय सेना के जवानों ने एक अधेड़ उम्र के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थिति में सीमा के पास घूम रहा था। सेना ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। सेना ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेना ने जिला राजोरी की तहसील मंजाकोट के सेक्टर तरकंडी में नियंत्रण रेखा के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचानी कोटली के ममूद अली (55) के तौर पर हुई है। व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अनजाने में एलओसी को पार किया है या वह किसी साजिश का हिस्सा है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें