फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों को किया ससपेंड

विज्ञापन
ख्वास शिक्षा जोन के गाई बस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही रंग का झंडा फेहराया गया।
विज्ञापन
राजोरी। जिले के ख्वास शिक्षा जोन के सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष सरकार ने आदेश जारी किए थे कि सभी सरकारी भवनों पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा और तिरंगा फहराते समय फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने फ्लैग कोड ऑफ इंडिया को तीन पार्ट्स में बांटा था, जिसमें पार्ट-2 के तहत सरकारी स्कूलों में तिरंगे के डिस्प्ले को लेकर नियम बनाए थे। सीईओ चौधरी गुलजार हुसैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर उक्त शिक्षा जोन के सरकारी प्राइमरी स्कूल गाई बस के शिक्षकों ने जो झंडा फहराया था, उसके झंडे के रंग ही कुछ और थे, और झंडा देख कर ऐसा लगता है कि वो किसी और ही देश का है। सीईओ ने बतायाकि स्कूल के शिक्षकों ने लापरवाही बरतते हुए तिरंगे का अपमान किया है। उक्त स्कूल के अपने भवन की हालत खस्ताहाल है, जिसके चलते स्कूल को एक किराए के भवन में चलाया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों ने इस कदर लापरवाही बरती कि उसी खस्ताहाल भवन में तिरंगा फहराया, जबकि वह किराए के भवन में भी तिरंगा फहरा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जो बड़ी लापरवाही मानी जा रही। इस प्रकार से तिरंगे का अपमान फ्लैग कोड ऑफ इंडिया का भी उल्लंघन है।
सीईओ ने बताया कि इस प्रकार से तिरंगे का अपमान करने वाले स्कूल के शिक्षक कड़ी से कड़ी सजा के लिए उत्तरदायी हैं। वहीं उपायुक्त ने भी मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षकोें के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीईओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त स्कूल के शिक्षक नजीर अहमद और सलामदीन को निलंबित कर दिया है, जबकि जेडईओ को निर्देश दिए है कि वो दोनों शिक्षकों को चार्जशीट कर जल्द रिपोर्ट पेश करें। सीईओ ने नारला स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य और हायर सेकेंडरी स्कूल उद्यान के प्रधानाचार्य को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें