फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में मूसलाधार बारिश से मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
भारी वर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त हुए
विज्ञापन
नौशेरा। उपजिले के सेरी ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में भारी वर्षा के चलते कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई मकान ढह गए हैं और नदी- नालों में भी उफान है।
विज्ञापन

बुधवार को तेज बारिश ने कई इलाकों में कहर बरपाया है। नदी-नाले तो उफान पर रहे, साथ ही पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था न होने से नालों का पानी सड़कों पर घूमता रहा। बारिश ने कच्चे मकानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। सेरी ब्लॉक की पंचायत दराट में तेज बारिश से गुड्डो देवी वार्ड 4, जैनब बी विधवा अब्दुल अजीज निवासी वार्ड 9 और वंशी देवी विधवा तीर्थ राम निवासी बैरीपतन वार्ड 1 के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
लोगों के हुए नुकसान के संबंध में सेरी ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष नीना शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि ब्लॉक में जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जब तक सरकार की ओर से पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलता, लोगों के रहने के लिए टेंट की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

नदी किनारों से हटाए गए लोग
उधर, भारी बारिश के चलते महावर तवी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके साथ भवानी नाला, कलसिया नाला, जमीर नाला, आदि भी उफान पर हैं। इस बात को ध्यान में रखकर प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने उन्हें नदी से पीछे हटने की हिदायत दी है। इस दौरान एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल और थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर तवी किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को सामान समेत बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें