फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में स्वस्थ जांच कर दवा वितरित की गई

विज्ञापन
नौशेरा मे हेल्थ मेले का उद्घाटन करते एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल
विज्ञापन
नौशेरा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को डाक बंगले में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल ने किया। मेले में 787 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। मेले में मेडिकल सर्जिकल, आंख, स्त्री रोग, शिशु, हड्डी रोग, नेत्र रोग, आयुष, योग, खाद्य सुरक्षा औषधि नियंत्रण आदि के डॉक्टरों ने लोगों का स्वस्थ जांच कर मुफ्त दवा वितरित की। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान नरेंद्र शर्मा, उप प्रधान विशाल गुप्ता, पार्षद संजीव दत्ता, पार्षद प्रीति गुप्ता, आशा देवी, सरपंच सुनील चौधरी, सरपंच सुखदेव सिंह, कंवलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरनकोट में स्वास्थ्य मेले का आयोजन
पुंछ। जिले के सुरनकोट तहसील में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए। मेले की अध्यक्षता मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुलाम अहमद मलिक और एसडीएम नईम उल निसा बट्टी ने की, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त बिशारत हुसैन और सुरनकोट बी के डीडीसी सदस्य मोहेल मलिक मुख्य अतिथि रहे।
मेले में बड़ी संख्या में लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड और दिव्यांगों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। दूसरी तरफ मेले में निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। उपराज्यपाल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मेले का आयोजन किया गया। ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उनसे संबधित सुविधाएं प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें