स्वास्थ्य विभाग कंडी के नेशनल वैक्सीनेशन स्रड्ड4 मनाया
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सलीम उर रहमान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमीम भट्टी के निर्देश पर स्वास्थ्य ब्लॉक कंडी की तरफ से नेशनल वैक्सीनेशन-डे को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी कोटरंका सुरिंदर मोहन ने मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहे। जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन सहित टीकाकरण में उनकी उपलब्धियों के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना की।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को एडीसी कोटरांका और बीएमओ कंडी द्वारा पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मोहम्मद अयूब सीएचओ कंडी, रोयाला भट एफएमपीएचडब्ल्यू बुद्धल , शनीजा अख्तर आशा वर्कर और नसीम अख्तर आशा थीं। बीएमओ कंडी ने बताया कि आशा वर्करों को एलजी जम्मू-कश्मीर से भी पुरस्कार मिला था और उनके असाधारण प्रयासों के लिए भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी सराहना की गई थी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल दत्ता ने भी बच्चों में टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया। कंडी के सीएचओ मोहम्मद अयूब लोन ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।