सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए आपरेशन सद्भावना के तहत सेना कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में सेना द्वारा एक और कदम आगे बढ़ाते हुए शहर के मिठ्ठीदारा प्राइमरी स्कूल में फर्नीचर भेंट किया गया।
सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा स्कूल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क, आलमारियां और कुर्सियां भेंट की गईं। वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच और स्कूल के हेड मास्टर ने सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्कूली बच्चों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। वहीं उन्होंने भविष्य में भी सेना से इस प्रकार की सहायता की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सेना द्वारा किए जा रहे कार्यों को क्षेत्र के लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।
उधर, एसएसपी पुंछ शमशीर हुसैन ने पुंछ के पुलिस लाइन में जिले के बाढ़ पीड़ित परिवारों के 50 बच्चों को किताबें,कापियां और वर्दियां वितरित की। इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों को जम्मू कश्मीर पुलिस विशेष कर पुंछ पुलिस द्वारा हर प्रकार से सहायता करने का आशवासन दिया।