फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कार्यालय का क्लर्क हुआ निलंबित

Sun, 28 Sep 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी उपायुक्त कार्यालय में तैनात ज्यूडिशियल क्लर्क को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि क्लर्क ने सरकारी कार्यों में गड़बड़ी की है। कार्रवाई करते हुए क्लर्क के कमरे में रखे सभी दस्तावेज सील कर दिए गए हैं, जबकि क्लर्क फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त राजोरी जतिंदर सिंह शहर से बाहर हैं, उनके वापस आते ही कमरे में रखे गए सभी दस्तावेज एवं कागजातों की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ज्यूडिशियल क्लर्क आजम दीन के खिलाफ मिली शिकायतों के चलते एडीसी राजोरी सलीम मलिक ने जांच की। इसमें उसके खिलाफ कई सबूत मिले हैं।

मलिक का कहना है कि जांच बैठा दी गई है। उसने क्या गड़बड़ी की है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सूत्रों की मानें तो फर्जी गन लाइसेंस बनाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में क्लर्क ने सरकारी मुहरों और बड़े अधिकारियों के हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें