फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सैन्य हथियारों को नजदीक से देखा

विज्ञापन
सेना द्वारा सरकारी डिग्री कॉलेज नौशेरा मे हथियार को प्रदर्शनी लगाई गई
विज्ञापन
नौशेरा। सेना की टिथवाल ब्रिगेड के अंतर्गत गढ़ी बटालियन की तरफ से मंगलवार को डिग्री कालेज में ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें आधुनिक हथियारों की जानकारी युवा, छात्र-छात्राओं को दी गई। इसमें सभी लोगों ने उत्साह से भाग लिया और हथियारों के बारे में रुचि दिखाते हुए सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की जानकारी दी गई। सभी ने सेना के इन प्रयास की सराहना की। कहा कि सेना पर विश्वास बढ़ता और आपसी सहयोग की भावना को बल मिलता है। युवाओं ने कहाकी हम सभी सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं। इस दौरान 150 छात्रों ने भाग लिया और सेना द्वारा की टिथवाल ब्रिगेड कमांडर और गढ़ी बटालियन के कमान अधिकारी को धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार व स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें