नौशेरा। डिग्री कॉलेज के करियर काउंसिलिंग सेल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एसएससी, जेयूईटी, जेकेएसएसबी, बैंकिंग परीक्षाओं आदि के लिए मुफ्त कोचिंग कक्षाएं शुरू कीं। इनको प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में और उनकी मदद से शुरू किया गया।
यह सुविधा कॉलेज के वर्तमान में नामांकित छात्रों, कॉलेज के पास आउट छात्रों और कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों के इच्छुक छात्रों को प्रदान की जाएगी। इन कक्षाओं में सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धि और तर्क, गणितीय योग्यता और अंग्रेजी शामिल होगी। इन कक्षाओं के लिए अब तक ढाई सौ से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ये कक्षाएं इस सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगी क्योंकि इससे उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। पहले दिन प्राचार्य ने इन छात्रों से बातचीत की और उन्हें अपनी पढ़ाई में मेहनत करने और अपने भविष्य में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। समस्त कोचिंग क्लासेस का संचालन कॅरियर काउंसिलिंग सेल के संयोजक रजत भारद्वाज के निर्देशन में किया जा रहा है।