राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने लोक निर्माण विभाग को आदिवासी योजना के तहत प्रस्तावित 17 स्मार्ट स्कूलों की रिपोर्ट दो दिन में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त जिले में विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण के संबंध में विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले में क्रियान्वित की जा रही कई परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की व्यापक समीक्षा के साथ ही कार्यों में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा की।
जीएमसी राजोेरी पर प्रगति का जायजा लेते हुए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक पर काम हर तरह से पूरा हो गया है, जबकि छात्रावास ब्लॉक का काम अंतिम चरण में है और दिसंबर 2021 के अंत तक पूरा हो जाएगा। महत्वपूर्ण खवास कोटरंका सड़क को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया और विभाग को उच्च अधिकारियों के साथ मामले को उठाने के लिए कहा गया। बीजीएसबीयू रोड की प्रगति पर चर्चा करते हुए डीडीसी ने संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द कार्य के निष्पादन में आ रही समस्या का समाधान करने को कहा।
उपायुक्त ने विभाग को आदिवासी योजना के तहत स्वीकृत 17 स्मार्ट स्कूलों की डीपीआर तैयार कर दो दिनों में जमा करने का भी निर्देश दिया। जिला एवं राज्य कैपेक्स के तहत क्रियान्वित की जा रही स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने संबंधितों को प्रगति में तेजी लाने और सभी कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के लिए कहा। उपायुक्त ने नाबार्ड और पीआरआई अनुदान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और आम जनता को लाभान्वित करने के लिए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों को अत्यधिक समर्पण और जोश के साथ काम करने और पहले से निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विकास परियोजनाओं पर कार्य निष्पादित करते समय गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी कहा।