राजोरी। जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य अनीता ठाकुर ने कालाकोट की पंचायत पंजाह का दौरा किया और पंजाह निवासी राकेश कुमार से उनके आवासीय क्षेत्र में भीषण आग के कारण हुए नुकसान की जानकारी ली।
नायब तहसीलदार, पटवारी और सरपंच शकुंतला देवी के साथ डीडीसी सदस्य ने उपायुक्त राजोेरी से पीड़ित परिवार को मुआवजे का मामला उठाया और उन्हें नुकसान के बारे में बताया। डीडीसी सदस्य कलाकोट की अनुकंपा अपील पर उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवार को जल्द पर्याप्त और उचित मुआवजा दिया जाएगा। बाद में मीडिया को जारी एक बयान में अनीता ठाकुर ने कहा कि आग पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने पर उन्हें पता चला कि भयानक आग में राकेश का 7 तोला सोना, एक किलो चांदी, 75,000 रुपये और अन्य सामान जल गया है। उन्होंने कहा कि अपील का सकारात्मक जवाब देते हुए उपायुक्त ने पीड़ित परिवार को जल्द राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया है।