सुंदरबनी। नगर के लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा एवं खेल विभाग की तरफ से आयोजित वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच शनिवार को हुए। युवा और खेल विभाग की तरफ से आयोजित पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी का फाइनल मुकाबला अप्पर भजवाल ए और अप्पर भजवाल बी की टीमों के बीच हुआ। जिसमें अप्पर भजवाल बी की टीम ने जीत दर्ज की।
वालीबाल के फाइनल मैच में अप्पर कांगडी पंचायत व चंगी कंगरयाल के बीच हुए मैच में अप्पर कांगडी पंचायत ने चंगी कंगरयाल पंचायत को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच जीतने वाली टीमों को मुख्य अतिथि बीडीसी चेयरमैन सुंदरबनी अरुण कुमार शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के मौके पर इंचार्ज जोनल फिजिकल अधिकारी सुंदरबनी, युवा एवं खेल विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा। संवाद